Header Ads

कोरोना वैक्‍सीन ट्रायल के 'राज' छिपा रहीं कंपनियां, साइंटिस्‍ट्स ने किया अलर्ट

क्‍या वैक्‍सीन निर्माता कंपनियां कोरोना टीके (Coronavirus vaccine) के ट्रायल को लेकर कुछ छिपा रही हैं? दुनियाभर के कई साइंटिस्‍ट्स और पब्लिक हेल्‍थ एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि ये कंपनियां ट्रायल में पूरी पारदर्शिता नहीं रख रहीं। खासतौर से जब सुरक्षा कारणों के चलते वैक्‍सीन का ट्रायल रुकता है, तो कंपनियां यह बताने से मना कर रही हैं कि किस वजह से उन्‍हें यह फैसला लेना पड़ा। ताजा उदाहरण अस्‍त्राजेनेका (AstraZeneca) का है। जिसने एक शख्‍स के गंभीर न्‍यूरोलॉजिकल लक्षण डेवलप करने पर वैक्‍सीन का ट्रायल रोका दिया था। शनिवार को कंपनी ने कहा कि एक बाहरी पैनल से ब्रिटेन में ट्रायल को क्लियरेंस दे दिया है। लेकिन कंपनी ने न तो मरीज की हालत के बारे में कुछ बताया, न ही पैनल की रिपोर्ट सामने रखी। ऐसा ही कुछ अमेरिकन कंपनी फाइजर (Pfizer) ने भी शनिवार को किया। कंपनी हजारों पार्टिसिपेंट्स पर अपनी वैक्‍सीन का क्लिनिकल ट्रायल करने जा रही है लेकिन बहुत कम जानकारी सामने रखी।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3kggeCI

No comments

Powered by Blogger.