T20: 'किंग' कोहली का रेकॉर्ड, यूं हारा वेस्ट इंडीज
कप्तान विराट कोहली (नाबाद 94) की कप्तानी पारी और केएल राहुल (62) की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्ट इंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने 208 रन का विशाल लक्ष्य था और उसने सपाट पिच पर 18.4 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाकर रेकॉर्ड जीत दर्ज की। कोहली ने 50 गेंदों पर छह चौकों और इतने ही छक्के की मदद से नाबाद 94 रन बनाए, जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है। उनके और राहुल के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई, जिसने बड़े स्कोर को भी बौना साबित कर दिया। इससे पहले उसने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में मोहाली में 207 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस मैच में कुल 27 छक्के लगे जो भारतीय सरजमीं पर नया रेकॉर्ड है।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2Lx2TqN
from The Navbharattimes https://ift.tt/2Lx2TqN
Post a Comment