SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही HDFC और ICICI भी देंगे ये राहत!
भारतीय स्टेट बैंक कोरोना की वजह से प्रभावित हुए अपने रिटेल कर्जदारों और होम लोन लेने वालों को राहत (SBI loan restructuring) दी है। बैंक या तो दो साल यानी 24 महीने तक का मोराटोरियम मुहैया कराएगा या फिर लोन को रीस्ट्रक्चर कर के उसकी अवधि को 2 साल तक के लिए बढ़ाएगा। भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर सीएस शेट्टी ने इस स्कीम की घोषणा करते हुए कहा कि रीस्ट्रक्चरिंग की अवधि इस बात पर निर्भर करेगी कि कोरोना से प्रभावित शख्स की आमदनी कब से शुरू हो सकती है या फिर कब तक वह दोबारा नौकरी पर लग सकते हैं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/3kC4SJl
from The Navbharattimes https://ift.tt/3kC4SJl
Post a Comment