कोरोना: मास्क पहनने से बढ़ती है इम्युनिटी? वैज्ञानिकों के रिसर्च में बड़ा दावा
कोरोना वायरस वैक्सीन तैयार होने तक सावधानी ही इस महामारी से बचने का उपाय है। दुनियाभर में कई वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल चल रहा है मगर उनके अगले साल की शुरुआत से पहले तक आने की संभावना कम ही है। वैक्सीन लॉन्च हो जाने पर हर देश में उसकी पर्याप्त सप्लाई पहुंचने में लंबा वक्त लग सकता है। ऐसे में साइंटिस्ट्स कुछ और उपायों पर भी गौर कर रहे हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना काल में मास्क पहनने से इम्युनिटी डेवलप हो सकती है और कोविड संक्रमण धीमा हो सकता है। उन्होंने कहा कि मास्क वायरस के संक्रमणकारी हिस्से को फिल्टर कर सकते हैं लेकिन पूरी तरह नहीं रोक सकते। ऐसे में कोरोना इन्फेक्शन होगा तो जरूर लेकिन वह घातक नहीं होगा। एक तरह से यह भयंकर बुखार के बजाय हल्का बुखार सहने जैसा है।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2DU6D4U
from The Navbharattimes https://ift.tt/2DU6D4U
Post a Comment