ऋषिकेश नारायण सिंह, पटना: पटना में रविवार को जब लोग सुबह की सैर या फिर किसी काम से सड़क पर निकले तो उन्हें फिर से नए-नए पोस्टर देखने को मिले। राजधानी पटना के तीन खास चौराहों पर ये पोस्टर्स लगाए गए हैं। इसमें लालू यादव की पार्टी RJD को 'राष्ट्रीय जालसाज दल' लिखा गया है। इसमें तेजस्वी को 'धनकुबेर फेलस्वी यादव' लिखा गया है। कुल मिलाकर तेजस्वी के साथ पूरी RJD पर तीखा हमला किया गया है। पोस्टर में नेता प्रतिपक्ष की 24 संपत्ति का खुलासा किया गया है। जिसमें लिखा है '24वें स्थापना दिवस पर धनकुबेर फेलस्वी के 24 पोस्टर का उद्भेदन'। वहीं आगे पोस्टर में लिखा है 'ये तो झांकी है फिल्म अभी बाकी है।'
from The Navbharattimes https://ift.tt/38Ahf40
No comments:
Post a Comment