Header Ads

सस्ता हुआ सोना, जानिए अब क्या हो गई कीमत

नई दिल्लीरुपये के कीमत में सुधार के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव (Gold Price Today) 85 रुपये के नुकसान के साथ 48,811 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पहले के कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सोना 48,896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत (Silver Price Today) 144 रुपये की तेजी के साथ 49,880 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 49,736 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपये के मूल्य में तेजी आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 85 रुपये की गिरावट आई। विदेशी पूंजी के सतत निवेश के बीच शेयर बाजार में तेजी के कारण सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे के सुधार के साथ 76.03 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत तेजी के साथ 1,746 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि चांदी तेजी के साथ 17.83 डॉलर प्रति औंस चल रही थी।

from The Navbharattimes https://ift.tt/37Q2pWH

No comments

Powered by Blogger.