Thursday, 30 April 2020

गुड़गांव बॉर्डर पार करना आज से नहीं आसान, ये कागज साथ रख लें

दिल्ली से हरियाणा आने वाले लोगों को कोरोना संवाहक मान चुका हरियाणा आज से और सख्त हो गया है। बिना पास वालों को अब एंट्री नहीं है। साथ ही पास वाले लोगों को भी अब प्रवेश से पहले बॉर्डर पर ही मेडिकल जांच करवानी होगी। यह सख्ती गुड़गांव, फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत बॉर्डर पर देखने को मिलेगी। गृह मंत्रालय के आदेशानुसार दी गई छूट के तहत पहले से जिन्हें अनुमति दी गई है, वे सीमा पार आ-जा सकेंगे। यह आदेश 3 मई तक लागू रहेगा। इसके बाद आगे का फैसला किया जाएगा।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2YhJhOy

No comments:

Post a Comment