एक दिन में 250 मौतें, कोरोना का नया 'वुहान' बना इटली
नई दिल्लीइटली के लिए कल का शुक्रवार किसी ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं था। महज एक दिन के अंदर यानी 24 घंटे में इटली में 250 लोगों की मौत हुई है। यहां आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि शुक्रवार को सबसे अधिक मौतें इटली में ही हुई हैं, चीन से भी अधिक। चीन के वुहान से कोरोना वायरस ने फैलना शुरू किया था और सबसे अधिक तबाही भी वहीं मचाई थी, लेकिन अब यूं लग रहा है मानो कोरोना के लिए इटली ही नया वुहान हो गया हो।पहले कोरोना का केंद्र चीन था, लेकिन अब यूरोप इसका केंद्र बन चुका है। वहीं फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 79 पहुंच गई। यूरोप में इटली के अलावा स्पेन में 122 की मौत हो चुकी है, जबकि 4334 लोग संक्रमित हैं। वहीं यूके में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 798 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा जर्मनी में 8 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 3675 लोग संक्रमित हैं।
from The Navbharattimes https://ift.tt/2voYdOS
from The Navbharattimes https://ift.tt/2voYdOS
Post a Comment